रणजीत सिंह राजपुरोहित ऊण जनसेवा और समर्पण का प्रतीक | Ranjeet Singh Rajpurohit Oon AHORE JALORE
रणजीत सिंह राजपुरोहित: जनसेवा और समर्पण का प्रतीक
रणजीत सिंह राजपुरोहित, जन्म 3 जुलाई 1977, एक समर्पित समाजसेवी, भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता और जनसेवा के प्रति अद्वितीय संकल्प रखने वाले व्यक्ति हैं। 1992 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़कर उन्होंने सेवा और संगठन के पथ पर पहला कदम रखा। उनके मार्गदर्शन में ऊण ग्राम पंचायत में संघ की शाखाएँ प्रारंभ हुईं, जिससे गाँव के युवाओं में राष्ट्र और समाज के प्रति समर्पण की भावना जागृत हुई। 1994 में राजनीति में प्रवेश कर भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़ गए और 1995 में आहोर मंडल के युवा मोर्चा उपाध्यक्ष बनाए गए। तब से आज तक, वे संगठन के हर आंदोलन, धरने और अभियान में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वर्तमान में जालोर जिले में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सह-संयोजक के पद पर कार्यरत हैं और 31 वर्षों से अपने कर्मठता और ईमानदारी के लिए पहचाने जाते हैं।
रणजीत सिंह राजपुरोहित का जनसेवा के प्रति समर्पण अटूट है। गौ सेवा के प्रति उनका प्रेम तब और प्रगाढ़ हुआ जब लंपी रोग के प्रकोप के दौरान उन्होंने गाँव-गाँव जाकर गायों की सेवा की, उन्हें उपचार और संरक्षण दिलवाया। शिक्षा के प्रति उनके लगाव ने उन्हें आहोर क्षेत्र के विभिन्न गाँवों में स्कूलों की व्यवस्था का निरीक्षण करने और उनमें सुधार लाने के लिए प्रेरित किया। उनकी निस्वार्थ सेवा का यह भाव, गरीबों के लिए पंचायत की सुविधाओं का जायजा लेने और ओडवाड़ा गाँव में सरकारी बुलडोजरों से लोगों के घरों को बचाने तक विस्तारित है।
रणजीत सिंह का ध्यान समाज के उत्थान और महिलाओं के सशक्तिकरण पर भी है। उन्होंने अपने गाँव की बच्चियों को शिक्षा और खेल में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया, जिससे गाँव में शिक्षा और खेल की संस्कृति को बढ़ावा मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की जन-कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में उनका प्रमुख योगदान है, और 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के मोदी जी के संकल्प में वे निरंतर सहयोग दे रहे हैं। उनके नेतृत्व में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिससे भारतीय संस्कृति और अध्यात्म का प्रचार-प्रसार हुआ।

जनता की समस्याओं के प्रति उनकी प्रतिबद्धता तब स्पष्ट हुई जब उन्होंने आहोर तहसील में सड़कों की बहाली के लिए अनिश्चितकालीन धरने पर बैठकर जनता की आवाज को बुलंद किया। चाहे वह गुजरात भूकंप हो या कोविड महामारी, रणजीत सिंह हर आपदा में जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए जरूरतमंदों के लिए खड़े रहे, कोविड के दौरान ऑक्सीजन सिलेंडर की उपलब्धता से लेकर अन्य मानवीय सहायता प्रदान करने में भी उनका योगदान रहा।
1. वर्ष 1993 से भारतीय जनता पार्टी के सभी धरना, प्रदर्शन एवं आंदोलनों में सक्रिय रूप से सम्मिलित रहे। भाजपा युवा मोर्चा से राष्ट्रीय अधिवेशन नागपुर एवं कारसेवा दिल्ली में मंडल कार्यकर्ताओं के साथ आहोर मंडल का नेतृत्व किया और राष्ट्रीय अयोध्या अभियान की अगुवाई की। दिल्ली राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल रहे।
2. आहोर मंडल के नेतृत्व का कार्यभार संभाला और राष्ट्रीय अयोध्या अभियान की अगुवाई की।
3. 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में उपस्थित रहे।
4. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के कार्यक्रमों में उपस्थित होकर पात्र लोगों का राशन उपलब्ध करवाया।
5. जुलाई 2021 में मंडल स्तर पर आमजन की समस्याओं को लेकर ज्ञापन प्रस्तुत कर भाग लिया।
6. 17 सितंबर 2021 से 7 अक्टूबर 2021 तक सेवा एवं समर्पण अभियान में भाग लिया।
7. दिनांक 17 सितंबर 2022 को “सेवा पखवाड़ा अभियान 2022” के दौरान गौशाला एवं विकलांग एवं गरीब लोगों की सेवा में कार्य किया।
8. 1 अक्टूबर 2021 को “रोड नहीं तो टोल नहीं” आंदोलन में शामिल होकर आहोर-जालोर की जनता और जिम्मेदार महत्व के सभी आंदोलन में 22 दिनों तक भाग लिया।
9. 2021 में भाजपा मंडल आहोर द्वारा आयोजित सभा में सुषमा स्वराज के योगदान को स्मरण करने हेतु कार्य किया।
10. भाजपा द्वारा आयोजित आंदोलन में मंडल स्तर पर आमजन की समस्याओं को लेकर भाग लिया।
11. भाजपा द्वारा आयोजित मंडल, विधानसभा, जिला, प्रदेश धरना प्रदर्शन में शामिल रहे।
12. जुलाई 2022 सावन मास में भाजपा की ओर से जिले में श्री गुरु पूजन करवाने हेतु मत मंदिरों में जाकर साधु-संतों के पूजन में भाग लिया।
13. सेवा पखवाड़ा वर्ष 2022 में प्रधानमंत्री जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आयोजित जिला मुख्यालय पर प्रदर्शनी में भाग लिया।
14. भारत की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर “आजादी का अमृत महोत्सव” के अवसर पर 22 जुलाई को “हर घर तिरंगा” अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई।
15. ग्राम पंचायत ऊण के राजस्व ग्रामों में तिरंगा यात्रा, बाइक एवं बाइकों रैली 300 युवाओं के साथ नेतृत्व किया।
16. विधानसभा चुनाव 2023, 19 मार्च से सतत् 21 मार्च तक घर-घर जाकर भाजपा के कार्यक्रमों के माध्यम से गांव-गांव, ढाणी-ढाणी जाकर मतदाताओं को जागरूक कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने हेतु प्रेरित किया।
17. 25 दिसंबर 2023 को अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर जालोर नगर परिषद में अटल जी को पुष्पांजलि अर्पित कर सुषासन दिवस का कार्यक्रम आयोजित कर स्वच्छता का शपथ ग्रहण किया।
18. भारतीय जनता पार्टी का परिवर्तित संकल्प यात्रा कार्यक्रम जालोर जिले में आहोर विधानसभा की आम सभा का सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जालोर व आहोर विधानसभा सहित विभिन्न स्थानों पर रैलियों का भव्य जनसमर्थन के साथ स्वागत समारोह आयोजित कर कार्यक्रम सम्पन्न करवाया।
1. भाजपा जिला सह संयोजक, व्यापार प्रकोष्ठ, जालोर
2. जिला उपाध्यक्ष, माननीय नरेंद्र मोदी विचार मंच, जालोर
3. भाजपा सह संयोजक, शक्ति केंद्र, ऊण (जालोर)
पूर्व पद (अनुभव):
1. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रवेश (1990)
2. उपाध्यक्ष युवा मोर्चा - भाजपा मंडल आहोर (1995 से 2000)
गत 31 वर्षों से लगातार भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य।
व्यक्तिगत विवरण:
• नाम: रणजीत सिंह
• पिता का नाम: श्री मोहनसिंहजी
• जन्म तिथि: 03/07/1977
• जाति: राजपुरोहित (ब्राह्मण)
• श्रेणी: सामान्य
• वर्तमान पता: पुरोहितों का वास, म.पो. ऊण, तहसील आहोर, जिला जालोर (राज.)
• स्थायी पता: पुरोहितों का वास, म.पो. ऊण, तहसील आहोर, जिला जालोर (राज.)
• संपर्क सूत्र: 7990017857
SOCIAL MEDIA :- X
Post a Comment